अलअख़बारिया न्यूज़ के अनुसार आतंकवादी आज़ाद फ़ौज नें कहा है कि हुकूमते इस्लामी ईराक़ व सीरिया के नामक संगठन सऊदी अरब का उपकरण है और आले सऊद की पॉलीसियों पर अमल कर रहा है।इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की आज़ाद फ़ौज का, जो स्वयं एक आतंकवादी संगठन है, कहना है कि सऊदी अरब की कठपुतली की तरह काम करने वाला यह संगठन सीरिया में अनगिनत आतंकवादी कार्यवाहियों का ज़िम्मदार है और चूँकि इस्लामी सरकार नामक संगठन को सऊदी राजदूतों नें ट्रेनिंग दी है इसलिये वह बहुत पैसे और हथियारों के सहारे जवानों को धोखा दे कर अपने संगठन में शामिल कर रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार सऊदी एजेण्ट पैसे और सलफ़ी वहाबी सोच के माध्यम से जवानों को धोखा दे रहे हैं और साम्प्रदायिकता फैला रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादी पश्चिमी और अरब देशों का पूरी तरह से राजनीतिक और फ़ौजी समर्थन पाने के बावुजूद सीरिया की फ़ौज से सामना नहीं कर पा रहे हैं और फ़ौज नें आतंकवादियों के क़ब्ज़े से महत्वपूर्ण क्षेत्र आज़ाद करवा लिये हैं।
12 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 480873
अलअख़बारिया न्यूज़ के अनुसार आतंकवादी आज़ाद फ़ौज नें कहा है कि हुकूमते इस्लामी ईराक़ व सीरिया के नामक संगठन सऊदी अरब का उपकरण है और आले सऊद की पॉलीसियों पर अमल कर रहा है।